ओलपिंक दिवस पर 51 खिलाडी सम्मानित 

ओलपिंक दिवस पर  51 खिलाडी सम्मानित 

ओलपिंक दिवस पर 51 खिलाडी सम्मानित 

पाली/जिला ओलिंपिक संघ के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस पर रोटरी क्लब में सोमवार को  महिपाल सिँह निम्बाडा  की अध्यक्षता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 51 खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।       
मुख्य अतिथि  मानवेन्द्र सिंह जसोल राजस्थान फुटबॉल संघ अध्यक्ष, अरूण सारस्वत कोषाध्यक्ष राजस्थान ओलिंपिक संघ, जिला कलेक्टर  एलएन मंत्री, एसपी चुनाराम जाट,  विधायक भीमराज भाटी, रोटरी क्लब पाली के महेश चौपड़ा, नरेन्द्र माछर मौजूद रहे
कार्यक्रम के अतिथियों ने खिलाड़ी सुमन देवासी, राजवीरसिंह राठौड़, प्रतिनिधि सिंह चौधरी को 11-11 हजार रुपए, स्मृति चिन्ह, स्पोर्ट्स सूज व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 9 खिलाड़ी शुभम सिंह, मोहम्मद आदिल, अभिलाषा गौड, आराधना गौड, मोनिका बलान, अमर सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह, ज्योति मीणा, डेनियल परमार को 1100-1100 रुपये, स्मृति चिन्ह, स्पोर्ट्स सूज व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शेष खिलाड़ियों को मेडल, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, मांगूसिंह दूदावत, बहादुर सिंह राठौड़, सचिव राजेश पाटनेचा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पुनाडिया, दिनेश पंवार, भंवर गौरी, मोना राणी, गणपतलाल मेघवाल, अजय शर्मा, हेमशंकर शर्मा, पीयूष दिनकर, तेजकरण, गिरधारीलाल सैन सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष नजर मोहम्मद उर्फ चीडिया बाबू के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।