छात्रावास में भामाशाहों का किया बहुमान 

छात्रावास में भामाशाहों का किया बहुमान 

छात्रावास में भामाशाहों का किया बहुमान 

द भास्वर टाईम्स न्यूज The Bhaswar Times

शिक्षित व संगठित समाज ही उन्नति की ओर अग्रसर : गहलोत

सोजत. शिक्षित व संगठित समाज ही उन्नति व प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता हैं। उक्त उद्घार भामाशाह मेहंदी उद्यमी महेश गहलोत ने सरगरा समाज छात्रावास में आयोजित समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा हैं। विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मारु ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव हैं। शिक्षाविद जगदीशचंद गहलोत, समिति उपाध्यक्ष माणकलाल मारु, नारायणलाल गहलोत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके भामाशाह महेश गहलोत द्वारा एक लाख इकयावन हजार रुपए की राशि व किशनाराम थरासनी द्वारा पांच हजार एक सौ रुपए की राशि छात्रावास विकास में दिए जाने पर उनका साफा व माला पहनाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष मारु द्वारा ध्वजारोहण किया गया जहां चम्पालाल जाड़न, जोगाराम खारियानीव, कैलाशचंद, मास्टर राजूराम, बुद्धाराम पंवार धीनावास, भाजपानेता मदनभाई मोदी,  अधिवक्ता अशोक गहलोत, मांगीलाल देवड़ा, प्रेमचंद, बद्रीनारायण, भीयाराम, रामचंद्र खाटक, सोहनलाल, हरीश गहलोत, सुरेशचंद, गजेंद्र गहलोत एडवोकेट, मनोज सोलंकी, थानाराम राव, गोपाल उपस्थित थे।