बाल नशा मुक्ति की प्रभावी रोकथाम हो जिला कलेक्टर मंन्त्री
बाल नशा मुक्ति की प्रभावी रोकथाम हो जिला कलेक्टर मंन्त्री
The Bhaswar Times
पाली/ जिला कलेक्टर एलएन मंन्त्री की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रेमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर एलएन मंन्त्री ने इस संबंध में समीक्षा कर जिले में बाल नशा मुक्ति की प्रभावी रोकथाम के लिए निर्देश दिए व इसके लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी ”एक युद्ध नशे के विरूद्ध“ ज्वान्इट एक्शन प्लान (संयुक्त कार्य योजना) की समीक्षा की व ज्वाईन्ट एक्शन प्लान की क्रियान्विति के संबंध में एनसीपीसीआर, नई दिल्ली के निर्देशो के क्रम में जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने के बारे में निर्देश दिए।
बैठक में साथ ही बाल नशा मुक्ति की प्रभावी रोकथाम के लिए एनसीपीसीआर द्वारा जारी ज्वाईन्ट एक्शन प्लान ‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध प्रभावी क्रियान्वयन में विभिन्न विभागों चिकित्सा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, औषधि नियत्रंण विभाग, आबकारी विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस एवं महिला अधिकारिता विभाग) की भूमिका एवं उनके द्वारा किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने जिले के समस्त उच्च प्राथमिक व माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक सरकारी व निजी सभी विद्यालयों में कक्षा 06 से 12 में अध्ययनरत बालक/बालिकाओं के प्रहरी क्लब के गठन की शिक्षा विभाग से समीक्षा करते हुए अविलम्ब शत प्रतिशत सरकारी व निजी विद्यालयों में प्रहरी क्लब के गठन कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। सहायक निदेशक बाल संरक्ष्ण इकाई पाली टीना अरोड़ा ने बताया कि इसके अन्तर्गत कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा चिल्ड्रन क्लब (प्रहरी क्लब) के लिए चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रहरी क्लब की जानकारी के लिए इस ग्रुप के अन्तर्गत 20-30 विद्यार्थी होते है । जैसे कि छब्ब् ंदक छैै कैन्डिडेट्स तथा इन विद्यार्थियों की जिम्मेदारी विद्यालय के 2-3 अध्यापक/काउंसलर को दी जाती है।उन्होंने बताया कि प्रहरी क्लब से जुड़े विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना होता है कि विद्यालय परिसर के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थ जैसे तम्बाकू, शराब इत्यादि का वितरण नहीें हो।
साथ ही सम्बन्धित विभागों के उपस्थित अधिकारियों किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को नशा मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत जिला कलक्टर द्वारा स्वयं शपथ ग्रहण करवायी गयी।इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।