सोजत महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता में मायोरा मेहंदी कोण हुआ वितरण

सोजत महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता में मायोरा मेहंदी कोण हुआ वितरण
सोजत महोत्सव के 971 वे स्थापना दिवस पर वी सोच महाविद्यालय सियाट में मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, व्यंजन महोत्सव में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को मायोरा मेहंदी कोण कौन का वितरण किया और मेहंदी प्रतियोगिता में मायोरा मेहंदी लगाकर प्रतियोगिता में भाग लिया।मायोरा मेहंदी का वितरण ज्ञानचंद उपाध्याय, भरत उपाध्याय, मुकेश सोनी, पवन उपाध्याय आदि ने मेहंदी कोण वितरण किया। जयनारायण विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ पूजा राजपुरोहित ने भी अपने हाथों पर सोजत की मेहंदी लगवाकर अपने आप को गौरवान्वित अनुभव किया, और सोजत की मेहंदी की प्रशंसा करते हुए सोजत की मेहंदी के रंगों की महिमा बताई। मेहंदी रंगोली व्यंजन महोत्सव में सोजत महोत्सव समिति के संयोजक अनोपसिंह लखावत, अभिनव कला मंच के अध्यक्ष गोवर्धनलाल गहलोत, श्यामलाल व्यास, सचिन चेतन व्यास, पर्यावरण सुधार न्यास के अजय जोशी, पेंशनर समाज के लालचंद मोयल, सोजत सेवा समिति के पुष्पतराज मुणोत, वीसोच महाविद्यालय प्राचार्या वर्षा तिवारी, कॉलेज के डायरेक्टर हेरम्ब भारद्वाज, अशोक गहलोत मोहम्मद आसिफ, शाहरुख खान, अजय जोशी, राजेंद्र कुमावत, भावना बोराणा, टीना जांगिड़, ललिता जांगिड़, चंचल सेन, नथमल जांगिड़,भावना गोराणा, अमर सिंह राठौड़, उगमराज प्रजापत, निरंजन सिंह आदि की उपस्थिति में सोजत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ।