सोजत रोड़/कस्बे के पीएम श्री राउमावि सोजत रोड में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव समारोह - निखार      

सोजत रोड़/कस्बे के पीएम श्री राउमावि सोजत रोड में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव समारोह - निखार      

सोजत रोड़/कस्बे के पीएम श्री राउमावि सोजत रोड में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव समारोह - निखार      

कस्बे के पीएम श्री राउमावि सोजत रोड में कल्चरल डे, एनुअल डे, एकेडमिक डे और स्पोर्ट्स डे का आयोजन वार्षिकोत्सव  समारोह के रूप में हुआ। संस्था प्रधान चेला राम वारेसा ने सत्र 2025-26 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियो ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा का सुंदर प्रदर्शन किया गया।

गैर नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर पीएम श्री योजना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तुति के लिए एक गैलरी बनाई गई। वर्ष पर्यन्त श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने बोर्ड कक्षाओं के परीक्षार्थियों को लक्ष्य बनाकर परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया जिससे विद्यालय और कस्बे का नाम रोशन हो सके।