डी .वी मेमोरियल संस्थान द्वारा किया वृक्षारोपण 

omprkash chohan chief editor

डी .वी मेमोरियल संस्थान द्वारा किया वृक्षारोपण 

डी वी मेमोरियल संस्थान ने किया वृक्षारोपण 

The Bhaswar Times News 
मांडा 12अगस्त स्थानीय शकुन्तला देवी पितलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की स्मृति में डी वी मेमोरियल संस्थान की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया मेमोरियल द्वारा दिग्विजय सिंह स्मृति में शिक्षा पर्यावरण एवम् शिक्षा क्षेत्र के अलावा मूक पशुओं एवम् असहाय तथा जरूरत मंद के सहयोगार्थ कार्य किए जाते रहे हैं 
 आज के कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य श्री भैरा राम जी ने संस्थान द्वारा पर्यावरण एवम् समाज तथा मूक पशुओं के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोक कल्याण  एवं पर्यावरण संरक्षण से बड़ा कोई कार्य हो नहीं सकता।इस अवसर पर कुमुद चौहान, महिपाल सिंह,भुंण्डा राम जी उपस्थित रहे।