करोड़ो का गबन करने वाला चंदू हुआ गिरफ्तार   

करोड़ो का गबन करने वाला चंदू हुआ गिरफ्तार                                                                                                                     जोधपुर। करोड़ो का गबन करने वाले चंदु को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं.पत्नी के ही जाली हस्ताक्षर कर और करोड़ो की चोरी करने मे माहिर है शहर का बड़ा ठग चंदू उर्फ़ चंद्र प्रकाश पूँगलिया जेल की सलाखो के पीछे है                                                                             शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया दरअसल चंद्रप्रकाश पूँगलिया नामक व्यक्ति ने बैंक से बड़ी रकम निकालने के लिए अपने ही पार्टनर के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक प्रस्तुत करने का प्रयास किया।मामला तब उजागर हुआ जब बैंक कर्मचारियों ने चेक पर किए गए साइन को लेकर संदेह जताया। बैंक की सतर्कता और तत्परता के चलते तुरंत जांच की गई जिसमें हस्ताक्षर संदिग्ध पाए गए। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही महान्दिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रप्रकाश पूँगलिया को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) में साइन की जांच करवाई गई। FSL रिपोर्ट में यह पुष्टि हो गई कि चेक पर किए गए हस्ताक्षर पूरी तरह फर्जी थे और आरोपी ने जानबूझकर अपने पार्टनर के साइन की नकल की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बड़ी रकम हड़पने की नीयत से इस धोखाधड़ी को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। हालांकि बैंक की सतर्कता के कारण यह प्रयास विफल हो गया और समय रहते आरोपी पकड़ में आ गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जोधपुर सेंट्रल जेल भेजने के आदेश दिए।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बैंकिंग प्रणाली में सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कितनी महत्वपूर्ण है। साथ ही यह मामला उन लोगों के लिए चेतावनी है जो फर्जीवाड़े के जरिए आर्थिक अपराध करने की कोशिश करते हैं।