राजपुरोहित छात्रावास के पूर्व छात्रों का दो दिवसीय भव्य स्नेह मिलन आज
राजपुरोहित छात्रावास के पूर्व छात्रों का दो दिवसीय भव्य स्नेह मिलन आज
जोधपुर/ शहर के सरदारपुरा 9 वी “डी” रोड स्थित राजपुरोहित छात्रावास में अध्ययनरत रहे पूर्व विद्यार्थियों का दो दिवसीय भव्य “स्नेह मिलन समारोह” आज सायं 4 बजे से 31 मई सायं 6 बजे तक आयोजित होगा। इस समारोह में देश-विदेश एवं विभिन्न राज्यों में निवासरत 151 गांवों के लगभग 450 पूर्व छात्र सहभागिता करेंगे। आयोजन का उद्देश्य छात्रावास की समृद्ध परंपरा, सामाजिक समरसता एवं वर्षों पुराने आत्मीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना है।
समारोह में चिकित्सक, अधिवक्ता, अभियंता, शिक्षाविद्, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित पूर्व छात्र एक मंच पर एकत्रित होकर छात्र जीवन की स्मृतियों को ताजा करेंगे तथा सामाजिक सरोकारों एवं समाजहित के विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आयोजन, अनुभव साझा सत्र एवं सामाजिक संवाद जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजक कमेटी ने बताया कि स्नेह मिलन की पूर्व संध्या अति सुंदर कांड पाठ एवं हनुमान चालीसा,आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को लेकर पूर्व छात्रों में विशेष उत्साह एवं भावनात्मक जुड़ाव देखा जा रहा है। समारोह की संपूर्ण रूपरेखा को अंतिम स्वरूप देने में शैतानसिंह खेड़ापा, गजेसिंह खाराबेरा, दलपतसिंह समदड़ी, समंदरसिंह दोरनड़ी, अमरसिंह खाराबेरा, शंकरसिंह अराबा, महेंद्रसिंह बारवा, महेंद्रसिंह जैतारण, सुखदेवसिंह आडसर, दिलीपसिंह डाबला, जगदीशसिंह डोली, जीवराजसिंह बस्सी, शैतानसिंह चावंडा, भंवरसिंह शिवतलाव, गोविंदसिंह गुड़ानाल, नरपतसिंह बासनी राजगुरु, सुल्तानसिंह चावंडा, भगवानसिंह बासनी मनणा, हरेंद्रसिंह टूंकलिया, भंवरसिंह कनोड़िया, महेंद्रसिंह पिलोवनी, पुरुषोत्तमसिंह नारवा, हरिसिंह खेड़ापा, गोविंदसिंह भावंडा, उम्मेदसिंह कुड़ी, चैनसिंह भाटेलाई एवं किशोरसिंह खाराबेरा सहित पूर्व छात्र बंधुओं का सक्रिय सहयोग रहा है।
यह स्नेह मिलन समारोह सामाजिक समर्पण एवं छात्रावास की गौरवशाली परंपरा एवं वर्षों से बने आत्मीय बंधनों का जीवंत उदाहरण बनेगा।