सोजत के बालकवि डॉ. भव्य व्यास राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
सोजत के बालकवि डॉ. भव्य व्यास राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
साहित्य के क्षेत्र में हासिल की नई उपलब्धि, मारवाड़ का बढ़ाया गौरव
सोजत। श्रीमाली समाज के पुष्कर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सोजत के युवा बालकवि डॉ. भव्य व्यास को साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सोजत सहित संपूर्ण मारवाड़ क्षेत्र में खुशी की लहर है।
डॉ. भव्य व्यास ने अपनी लेखनी, काव्य प्रतिभा, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं साहित्य के प्रति समर्पण से अल्पायु में ही विशिष्ट पहचान स्थापित की है। शब्दों के माध्यम से भावनाओं को अभिव्यक्त करने की उनकी कला और साहित्य के प्रति निरंतर लगन ने उन्हें एक उभरती हुई युवा साहित्यिक प्रतिभा के रूप में स्थापित किया है।
इस अवसर एक सोजत क्षेत्र की साहित्यिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने यथा वीरेंद्र सिंह लखावत सत्यदेव सवितेंद्र, अब्दुल समद राही, नवनीत राय रुचिर रशीद गोरी, विशन सिंह भाटी, उमाशंकर द्विवेदी, राजेंद्र कुमार जोशी, राजेंद्र कुमार व्यास सहित अन्य साहित्यकारो ने व्यास को बधाई व शुभकामनाएं दी है ।
कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए युवा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। साहित्यप्रेमियों ने डॉ. भव्य व्यास की उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. भव्य व्यास का यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि सोजत नगर और पाली जिले की साहित्यिक पहचान के लिए भी गौरव का विषय है।
सोजत के इस युवा बालकवि ने अपनी प्रतिभा से यह सिद्ध कर दिया कि यदि शब्दों में संवेदना, विचारों में गहराई और संकल्प में दृढ़ता हो तो छोटी उम्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।