आईएफडब्ल्यूजे का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून सहित कई बिन्दुओं पर हुआ विचार-विमर्श

आईएफडब्ल्यूजे का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून सहित कई बिन्दुओं पर हुआ विचार-विमर्श

आईएफडब्ल्यूजे का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून सहित कई बिन्दुओं पर हुआ विचार-विमर्श

*सोजत में प्रेस भवन के लिए सोपा ज्ञापन*

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) सोजत उपखंड द्वारा शनिवार को स्थानीय नगर पालिका वाचनालय में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि आईएफडब्ल्यूजे जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी रहे तथा अध्यक्षता उपखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गहलोत ने की। वहीं नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश तंवर विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि पत्रकार अपने कर्तव्य का निष्पक्षता व निर्भीकता से पालन करें। उन्होने कहा कि पत्रकार हितो के लिए संगठन निरन्तर संघर्षरत है। उपखंड अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि संगठन में शक्ति है। पत्रकारों के कर्तव्य निर्वहन के दौरान सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून आवश्यक है। समारोह को विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, महासचिव नवनीत राय रूचिर, जिला सचिव अब्दुल समद राही, जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश भटनागर, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रशीद गौरी ने भी संबोधित किया।    

*प्रेस भवन को लेकर सोंपा ज्ञापन :*

समारोह में जिलाध्यक्ष जोशी, उपखंड अध्यक्ष गहलोत की अगुवाई मे पत्रकारों ने सोजत नगर पालिका क्षैत्र में पत्रकारों हेतु प्रेस भवन की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में नगर पालिका द्वारा निशुल्क भूमि आंवटन कर सभी सुविधाओं युक्त प्रेस भवन निर्माण की मांग की। 

*पत्रकार हितों पर हुई सार्थक चर्चा :* 

आयोजन के पहले सत्र में उपखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात आईएफडब्ल्यूजे सोजत विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास ने संगठन का विस्तृत परिचय दिया। वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश टाक ने पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

*पत्रकार सुरक्षा कानून पर हुई चर्चा :* 

वहीं दूसरे सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ और सलाहकार लक्ष्मीनारायण माली ने पत्रकारों से जुड़े कानून, अधिस्वीकरण पॉलिसी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहां उपस्थित सभी पत्रकारों ने सुरक्षा कानून, सोजत में एपीआरओ ऑफिस खोलने, सहित पत्रकार हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन नवनीत राय ‘रुचिर’ ने किया।

*समारोह में इनकी रही उपस्थिति :* 

समारोह में दिव्येश जोशी, अकरम खां, हरीश गहलोत, गोविन्द्र गर्ग, महावीर गहलोत, पुनाराम प्रजापत, अशोक गहलोत, इस्माईल खां, दिनेश सोलंकी, गजेन्द्र गहलोत, मोटाराम बौचावत, हितेश भाटी, भवानीसिंह बागावास, ओमप्रकाश बौराणा, अजय जोशी सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा भारत माता व सरस्वती माता की तस्वीर सम्मुख पूजा अर्चना से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का साफा, शॉल, दुपट्टा व माल्यार्पण से अभिनंदन किया गया। अंत में सभी का आभार एडवोकेट अशोक गहलोत ने ज्ञापित किया।