मुसालिया पंचायत में सरपंच प्रत्याशी किशोर कुमार ने झोंकी ताकत, आयन बॉक्स (इस्त्री )पर मांगा समर्थन
*मुसालिया पंचायत में सरपंच प्रत्याशी किशोर कुमार ने झोंकी ताकत, आयन बॉक्स पर मांगा समर्थन*
*मुसालिया।* ग्राम पंचायत मुसालिया में सरपंच चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। ग्राम पंचायत मुसालिया से सरपंच पद हेतु उम्मीदवार किशोर कुमार देपन, गाँव मुसालिया ने अपना सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। उनका चुनाव चिन्ह आयन बॉक्स (इस्त्री) है।
किशोर कुमार ने अपने चुनावी पोस्टर में दो मुख्य नारे दिए हैं - "साफ नीयत, सही सोच" और "गाँव का विकास, हमारा संकल्प"। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि "आपका आशीर्वाद मेरी ताकत है, कृपया मुझे अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाएं।"
चुनावी वादों की बात करें तो उन्होंने अपने प्रमुख 6 वादे जनता के सामने रखे हैं। जिसमें पहला - गाँव में पक्की सड़के और बेहतर कनेक्टिविटी, दूसरा - पीने के पानी की समुचित व्यवस्था, तीसरा - किसानों के लिए सहायता और सुविधाएं, चौथा - शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर, पाँचवां - गाँव में स्वच्छता और हरियाली और छठा - सभी वर्गों का समान विकास करना शामिल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोर कुमार एक युवा और साफ छवि के उम्मीदवार हैं। वे हमेशा गाँव के विकास के लिए सोचते हैं। युवा वर्ग में उनके प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है।
किशोर कुमार ने कहा कि यदि मुसालिया की जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वे मुसालिया को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाएंगे, जहाँ बिना किसी भेदभाव के हर घर तक विकास पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में नहीं, सेवा के भाव से आए हैं।