श्रीमद भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन निकलेगी कलश यात्रा
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध कथा व्यास गोविंदानंद गिरी के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 12 से 18 जनवरी तक सोजत में
भव्य कलश यात्रा के साथ होगा कथा का शुभारंभ
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत । अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध कथा व्यास गोविंद गिरी जी महाराज द्वारा मेहन्दी नगरी सोजत में वचनाराम राठौड़ के 4 वर्ष की उपासना के उपलक्ष्य में राठौड़ परिवार द्वारा आयोजित
श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 12 से 18 जनवरी तक श्री पूरणेश्वर धाम सोजत में अपनी मधुर वाणी से अमृत रस घोलेंगे। यह आयोजन परम पूज्य स्वामी रामस्वरूप शास्त्री महाराज के सानिध्य मे
महेन्द्र राठौड़ एवं राठौड़ परिवार आम घांची समाज विकास समिति, सोजत एवं अखिल भारतीय घांची महासभा पूरणेश्वर धाम ट्रस्ट, की देखरेख में होंगा। इसको लेकर रविवार को पूरणेश्वर धाम परिसर में अखिल भारतीय घांची महासभा पूरणेश्वर धाम के अध्यक्ष नेनाराम निकुंम,उपाध्यक्ष मदन पंवार व बाबुलाल पंवार के सानिध्य में आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन कर विभिन्न कार्यों के सफल संपादन के लिए समितियों का दायित्व सौंपा गया। बैठक में बताया गया कि सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी । कलश यात्रा में एक हजार एक सौ ग्यारह कलश के साथ संतों के रथ सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां होगी वहीं यह कलश यात्रा 12 जनवरी को प्रातः 9 बजे पाली दरवाजा से रवाना होकर मेन बाजार, मालीयो की हवेली,बिलाडिया गेट होते हुए पूरणेश्वर धाम जाकर समाप्त होगी। वही इसके बाद वहां प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार कथा का समय 12 से 5 बजे तक रहेगा। वही कल राजस्थान विधानसभा के मुख्य संचेतक जोगेश्वर गर्ग भी सोजत पहुंचकर संत गोविंदानंद गिरी जी के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेंगे ।बैठक में समाज अध्यक्ष नरपतराज सोलंकी,मोहनलाल पंवार, गणपतलाल राठौड़ रामलाल निकुंम,सोनाराम परिहार सहित समाज की चौधरी गण सहित समाज बंधु उपस्थित रहे।