वांछित आरोपी गिरफ्तार
वांछित आरोपी गिरफ्तार पाली /ईनामी वांछित अपराधियों के विरूद्ध पाली पुलिस की लगातार कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पुलिस थाना रोहट का हिस्ट्रीशीटर सुनील को गिरफ्तार किया हैं.
अभियुक्त पिछले करीब 20 माह से फरार था अपराधी सुनिल जो पुलिस थाना रोहट के टॉप 10 में वांछित अपराधी है अभियुक्त के विरूद्ध कुल 22 प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त पुलिस थाना सदर चितोडगढ, भुपालपुरा उदयपुर के स्थाई वांरट में वांछित है। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु नें बताया रोहट थानाधिकारी पाना चौधरी के सुपरविजन में थाना के प्रकरण संख्या 47/2024 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट में वाछित मुलजिम सुनिल पुत्र आसुराम जाति विश्नोई उम्र 33 साल निवासी बूढली पुलिस थाना रोहट जिला पाली को गिरफतार किया गया।