जोगमाया मन्दिर सोजत में समाज की बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
जोगमाया मन्दिर सोजत में समाज की बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत (अब्दुल समद राही)। जोगमाया मन्दिर सोजत सिटी में जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी मेवाड़ा तथा जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर लाल जी की अध्यक्षता में समाज की बैठक रखी गई। बैठक में समाज के विकास, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉक्टर सोहन मेवाड़ा को अध्यक्ष, गुलाबचन्द जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पारसमल जी एवं भूपेन्द्र जी को उपाध्यक्ष, महेन्द्र कुमार जी को सचिव, सुरेश कुमार जी को कोषाध्यक्ष, मुकेश जी आउवा को सह कोषाध्यक्ष, धनराज जी को महामंत्री तथा मनीष जी को प्रचार मंत्री बनाया गया।
कार्यकारिणी में धर्मेश जी, सुरेश जी, राकेश जी, दिनेश जी, सूरज, चेनाराम जी, ताराचन्द जी, राजेन्द्र, विक्रम, नितेश, योगेश, प्रकाश, जगदीश, राहुल, मनीष, दीपाराम जी, उदाराम जी, जुगराज जी, मदनलाल जी, प्रेम जी, प्रकाश जी, महेन्द्र, मुकेश सहित समस्त समाज बंधु उपस्थित थे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने समाज की एकता, सेवा और सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।