आईएफडब्ल्यूजे का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
आईएफडब्ल्यूजे का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
पत्रकार सुरक्षा कानून, अधिस्वीकरण नीति एवं प्रेस भवन निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
सोजत सिटी। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) सोजत उपखंड के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय नगर पालिका वाचनालय में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्र में पत्रकारिता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएफडब्ल्यूजे जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी रहे। समारोह की अध्यक्षता उपखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गहलोत ने की, जबकि नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अरुण कुमार जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों को निष्पक्षता, निर्भीकता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अध्यक्षीय संबोधन में कैलाश गहलोत ने पत्रकारों की कार्यक्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रेस भवन निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा
समारोह के दौरान आईएफडब्ल्यूजे जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी एवं उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत के नेतृत्व में पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने पालिकाध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सोजत नगर पालिका क्षेत्र में पत्रकारों के लिए निशुल्क भूमि आवंटित कर आवश्यक सुविधाओं से युक्त प्रेस भवन का निर्माण करवाने की मांग की गई।
पत्रकार हितों एवं सुरक्षा कानून पर चर्चा
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून, अधिस्वीकरण नीति एवं पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। संगठन के उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ एवं सलाहकार लक्ष्मीनारायण माली ने संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की। इस दौरान सोजत में एपीआरओ कार्यालय खोलने सहित पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए।
समारोह को विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, महासचिव नवनीत राय रुचिर, जिला सचिव अब्दुल समद राही, जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश भटनागर, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रशीद गौरी एवं वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश टाक ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना से हुआ। अतिथियों का साफा, शॉल, दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर दिव्येश जोशी, अकरम खां, हरीश गहलोत, गोविन्द्र गर्ग, महावीर गहलोत, पुनाराम प्रजापत, अशोक गहलोत, इस्माईल खां, दिनेश सोलंकी, गजेन्द्र गहलोत, मोटाराम बौचावत, हितेश भाटी, भवानीसिंह बागावास, ओमप्रकाश बौराणा एवं अजय जोशी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवनीत राय रुचिर ने किया तथा अंत में एडवोकेट अशोक गहलोत ने आभार व्यक्त किया।
द भास्वर टाइम्स | सोजत सिटी