बाबू खां मेहर बने मुस्लिम औकाफ कमेटी सोजत के नए सदर, सर्वसम्मति से हुआ निर्विरोध निर्वाचन
बाबू खां मेहर बने मुस्लिम औकाफ कमेटी सोजत के नए सदर, सर्वसम्मति से हुआ निर्विरोध निर्वाचन
हजरत नवगज पीर बाबा दरगाह में हुई अहम बैठक, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जताया सभी का आभार
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। मुस्लिम औकाफ कमेटी सोजत सिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हजरत नवगज पीर बाबा दरगाह परिसर, सोजत सिटी में आयोजित की गई।
बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों की उपस्थिति में आगामी कार्यकाल के लिए नए सदर (अध्यक्ष) का चुनाव किया गया। उपस्थित सभी मेंबरों ने सर्वसम्मति से समाजसेवी बाबू खां मेहर को निर्विरोध सदर (अध्यक्ष) चुना। उनके नाम का प्रस्ताव आते ही सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। नवनिर्वाचित सदर बाबू खां मेहर ने अपने संबोधन में मुस्लिम औकाफ कमेटी के सभी सदस्यों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे कमेटी के सभी कार्यों को ईमानदारी, आपसी भाईचारे और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और कौम के विकास के लिए सबको साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में सचिव यासीन छिपा, कैशियर हाफिज खां, अब्दुल गनी ताजक, साबीर शाह, अब्दुल रशीद टांक, पप्सा सिलावट, इकबाल शेख, अयुब जनरल, हाजी हमीद सिलावट, सत्तार बन्ना, हाजी महमूद शेख, अन्सार खां, युसुफ खां सिपाई, हाजी रज्जाक कुरेशी, फकीर मोहम्मद पठान, मुजफर हुसैन शेख, फारुख कुरेशी, सलीम अंसारी, इदरीस सिलावट, जब्बार घोसी सहित कमेटी के दर्जनों मेंबर उपस्थित थे।बैठक के अंत में सभी ने नवनिर्वाचित सदर को मुबारकबाद देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया।