डीपीएस पाली के छात्र मितांशु शर्मा ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

डीपीएस पाली के छात्र मितांशु शर्मा ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

डीपीएस पाली के छात्र मितांशु शर्मा ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेन्दड़ी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाली के छात्र मितांशु शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

मितांशु ने अंडर-19 वर्ग के 88 किलोग्राम भार वर्ग की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेन्दड़ी में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उसने बेहतरीन तकनीक और दमखम का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मितांशु को भव्य समारोह में अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, कवि, पत्रकार नवनीत राय रुचिर व मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा गोल्ड मेडल ट्राफी, मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर डीपीएस पाली विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ सहित दादा कन्हैयालाल शर्मा बेधड़क, पापा रवि शर्मा ने मितांशु को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।