पूर्व विधायक का रेलवे अंडर पास अनावरण पट्टीका पर स नाम नहीं
पूर्व विधायक का रेलवे अंडर पास अनावरण पट्टीका पर स नाम नहीं पाली/ शहर के सर्वोदय नगर में कल रेलवे अंडरब्रिज की लोकार्पण पट्टिका में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का नाम नहीं होने से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है।
परियोजना की स्वीकृति से लेकर निर्माण कार्य को गति देने तक उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
ऐसे में लोकार्पण पट्टिका पर उनका नाम शामिल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं समझ से परे है।
यदि पट्टिका पर पार्षद श्रीमती मुन्नी देवी तिलोक चौधरी का पूरा नाम अंकित किया गया है, तो महापौर श्रीमती नमिता विकास बुबकिया का भी पूरा नाम लिखा जाना चाहिए था।
जनप्रतिनिधियों के नाम और सम्मान के मामले में समानता एवं निष्पक्षता का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
पाली में पहले इस प्रकार नामों को लेकर विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिलती थी, लेकिन पिछले एक-दो वर्षों में ऐसी घटनाओं का सामने आना चिंताजनक है। पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना उचित नहीं है।
पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का नाम नहीं होना केवल एक नाम छूटने का मामला नहीं, बल्कि उनके योगदान और जनप्रतिनिधि के रूप में उनके सम्मान से जुड़ा विषय है। इस घटनाक्रम से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में नाराजगी स्वाभाविक है।
संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इस मामले में उचित स्पष्टीकरण देना चाहिए तथा लोकार्पण पट्टिका में नामों को लेकर समानता, पारदर्शिता और सम्मान की भावना सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसी परंपरा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।