न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज

न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज

न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज


​सोजत । ​न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी के प्रांगण में आज 19 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय स्तर की 14 वर्षीय (छात्र वर्ग) क्रिकेट प्रतियोगिता का अत्यंत उत्साहपूर्ण और गरिमामय उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह खेल महाकुंभ 19 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
​इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता सोजत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) श्री दलपत सिंह जी के कर कमलों से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी दलपत सिंह सांखला ने की। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में भामाशाह एवं समाजसेवी श्री देवीलाल जी सांखला, विद्यालय संरक्षक श्री विजय सिंह जी चौहान, समाजसेवी श्री करण सिंह जी मोयल, भामाशाह श्री रमीज खान जी, भामाशाह श्री शाकीर मोहम्मद, पर्यवेक्षक व्याख्याता श्री मुकेश दवे, युवा शारीरिक शिक्षक श्री विक्रम सिंह कोलपुरा, युवा वरिष्ठ प्रबोधक श्री हेमंत सोलंकी, विद्यालय की पूर्व शिक्षिका श्रीमती किट्टू परिहार, हीरा सिंह सांखला और एमडी श्रीमती निर्मला कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​समारोह को संबोधित करते हुए सीबीईओ साहब श्री दलपत सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल की भावना (Sportsmanship) के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
​इस क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 10 विद्यालयों के लगभग 144 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था।
​इस प्रतियोगिता का कुशल और सफलतापूर्वक संचालन एक विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षकों एवं खेल विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जा रहा है। इस संचालन समिति में शारीरिक शिक्षक विक्रम सिंह कोलपुरा, राजेंद्र सिंह चौहान, चुन्नीलाल बोस, प्रकाश जोशी, मदनलाल, भागीरथ सुथार, शक्ति सिंह, जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, सुरेंद्र भाटी और सुनील कुमार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन सभी के कुशल मार्गदर्शन और प्रबंधन में प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से चल रहा है।


​विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गंगा सिंह सांखला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल को निखारेगी, बल्कि छात्रों में आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना का भी संचार करेगी।
​उद्घाटन समारोह का वातावरण खेल प्रेमियों के नारों से गूंज उठा। इस भव्य आयोजन ने सोजत क्षेत्र में खेल के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया है। प्रतियोगिता का समापन 21 अगस्त को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।