नेहरू जी की 137वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

नेहरू जी की 137वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई  भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

नेहरू जी की 137वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई

भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । आधुनिक भारत के निर्माण की कल्पना, लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास और शिक्षा के प्रति दूरदर्शी सोच रखने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 137वीं जयंती बाल दिवस के रूप में विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर चिराग बोराणा (कक्षा 8), द्वितीय स्थान पर मोहित प्रजापत (कक्षा 10) तथा तृतीय स्थान पर ऋषिका (कक्षा 6) रही। इन सभी को मुख्य अतिथि इंडियन यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह चारण द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद सिंह चारण ने कहा- "नेहरू जी ने बच्चों को देश का भविष्य माना था, इसलिए आज के बच्चों को उनकी तरह सपने देखने और देश के लिए कुछ करने का संकल्प लेना चाहिए।" संस्था संरक्षक सत्तूसिंह भाटी ने कहा कि नेहरू जी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी के विचार, उनका दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान इतिहास के पन्नों में सदैव जीवित रहेगा।

विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने कहा- "नेहरू जी की सोच थी कि शिक्षा से ही देश आगे बढ़ेगा, इसलिए हम अपने विद्यालय में बच्चों को संस्कार के साथ अच्छी शिक्षा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।" इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही, असलम मेहर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, शाहबाज खान सोजत नगर अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, जगदीश गहलोत पूर्व शारीरिक शिक्षक कवि, दुर्गेश व्यास, गजेन्द्र सिंह माफावत, अजय जोशी, पूनम भटनागर, आशा माली, सुनील पवार, प्रियंका, पिंटू देवी, पायल, कौशल्या देवी, मोहम्मद नासिर अंसारी, नवीन सोलंकी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अंत में नेहरू जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का सरस संचालन जगदीश गहलोत ने किया।