एक पेड मां के नाम के तहत पौधरोपण कर संरक्षण कि दिलाई शपथ

एक पेड मां के नाम के तहत पौधरोपण कर संरक्षण कि दिलाई शपथ
Photo the bhaswar times (dk@pali)

एक पेड मां के नाम के तहत पौधरोपण कर संरक्षण की दिलाई शपथ 

पाली/ मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान 2024 जन जागरण कार्य योजना के तहत मंगलवार को जिला कलक्टर एलएन मंत्री के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता विभाग, राजीविका, मनरेगा, आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग की और से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करने के साथ ही उनके देखभाल कि  शपथ दिलाई गई। पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित सेठ मुरलीधर जमनादास बारदान वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल एवं संस्था प्रधान शांति चौहान ने पौधरोपण कर स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार बबेरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश में खुशहाली आए इसलिए सभी को नैतिक रूप से अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संदेश में कहा कि वे सभी खुशी के मौके पर एक-एक पौधा जरूर लगाएं।वही पौधे काटने वाले लोगों से भी समझाईश करें।

 इस दौरान पर चन्द्रप्रकाश, मीठालाल, वीणा हरवानी, सरिता राजपुरोहित, दर्शना शेखावत, जया करमचंदानी, रेखा हाटडिया, स्नेहा चौधरी, राजकुमारी कास्टिया, सोना सिंधी, तेजकंवर राठौड़, विक्रमसिंह परिहार, अनिता सिसोदिया, संजय सैन इत्यादि रहे।