जैतारण में नगर पालिका चुनाव को लेकर BJP कार्यकर्ताओं की बैठक, मंत्री अविनाश गहलोत हुए शामिल

omprkash chouhan chief editor

जैतारण में नगर पालिका चुनाव को लेकर BJP कार्यकर्ताओं की बैठक, मंत्री अविनाश गहलोत हुए शामिल

जैतारण में नगर पालिका चुनाव को लेकर BJP कार्यकर्ताओं की बैठक, मंत्री अविनाश गहलोत हुए शामिल

report रमेश चौहान 

जैतारण।आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर जैतारण में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। यह बैठक मालीयों की बगिया, प्राइवेट बस स्टैंड जैतारण में रखी गई थी।

बैठक में राजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत विशेष रूप से शामिल हुए। उनके पहुंचते ही सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं और BJP पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

मंत्री अविनाश गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका चुनाव में पार्टी को एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करनी है। उन्होंने सभी वार्डों में सक्रियता बढ़ाने और जनता से सीधा संवाद करने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, प्रत्याशी चयन और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी को आश्वासन दिया कि वे पूरी मेहनत से चुनाव में पार्टी को विजय दिलाएंगे।

<span;>कार्यक्रम में बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।