नाकेबंदी में 50 लाख अवैध शराब बरामद
Illigal wine siz by police tentetive price fifty lakhs
नाकेबंदी में 80 लाख अवैध शराब बरामद पाली / ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के पास कंटेंनर सें लगभग 80 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब के 1130 कार्टन बरामद हुई हैँ। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस जब्त की गई शराब की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ से रवाना की गई थी और इसे तस्करी के जरिए गुजरात ले जाया जा रहा था।
इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में ट्रांसपोर्ट नगर थाने के हेड कांस्टेबल जसाराम कुमावत और रामनिवास जाट की विशेष और साहसिक भूमिका रही है। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के पास जाल बिछाया और जैसे ही अवैध शराब से भरा कंटेनर वहां पहुंचा, उसे चारों तरफ से घेरकर अपने कब्जे में ले लिया। कंटेनर के भीतर विभिन्न नामी ब्रांडों की बीयर के सैकड़ों कार्टन भरे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इस टीम के सदस्य रामनिवास जाट अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इसी निष्ठा और कार्यकुशलता के कारण उन्हें पूर्व में 'गैलेंट्री प्रमोशन' से भी नवाजा जा चुका है। पुलिस अब इस मामले के मुख्य सरगनाओं और शराब की इस बड़ी खेप के असली गंतव्य का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ और जांच कर रही है