अवैध मादक प्रदार्थ बरामद
अवैध मादक प्रदार्थ बरामद पाली / ऑपरेशन प्रहार के तहत रोहट पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. रोहट थानाधिकारी पदमपाल सिह ने बताया कि जिला मुख्यालय स्तर पर चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु 28 मार्च को चवडो की ढाणी ग्राम दूदली से मुलजिम किशोर कुमार के रहवासीय घर से अवैध मादक पदार्थ जब्त कर मुलजिमकिशोरकुमार पुत्र बाबुलाल उम्र 31 साल निवासी चवडो की ढाणी दूदली को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही पर प्रकरण संख्या 72/2026 धारा 8/22,25 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर पाली के हवाले किया गया।