पाली में एनकाउंटर: पुलिस और तस्करों में मुठभेड़ तस्कर बाबल की मौत

पाली में एनकाउंटर: पुलिस और तस्करों में मुठभेड़ तस्कर बाबल की मौत

पाली में एनकाउंटर तस्कर  की मौत

पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में  पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। एएसपी चैनसिंह महेचा के अनुसार एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को सूचना मिली थी कि दो गाड़ियों में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने संदिग्ध वाहनों का पीछा किया।

पीछा करने के दौरान एक गाड़ी ओवरस्पीड में फरार हो गई जबकि दूसरी गाड़ी को दीवेर घाटी के पास रोकने के लिए पुलिस ने आगे स्ट्रीक डालकर टायर पंक्चर कर दिया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ANTF ने भी गोली चलाई जिसमें 36 वर्षीय तस्कर भूटाराम बाबल के सीने में गोली लग गई।

घायल को पहले जोजावर अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। फरार गाड़ी और उसमें सवार अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।