पशुपालन मंत्री कुमावत ने किया मेले शुभारंभ किया*
श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 17 फरवरी तक होगा आयोजन*
*पशुपालन मंत्री कुमावत ने किया मेले शुभारंभ किया*
पाली 13 फरवरी/ कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आज शुक्रवार को जिले के सांडेराव में आयोजित श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला का शुभारंभ किया। ये मेला जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा 13 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर मेले में जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग के अन्दर पशुपालकों व पशुओं के कल्याण के लिये अनेक योजना चलायी है जिनमें मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशुओं को रियायती दरों पर दवाओं का वितरण व विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्तियां विभिन्न भर्तियां आदि है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला का आयोजन 35 वर्षाे के बाद गोडवाड़ धरा में किया जा रहा है।
इससे पहले मेले का विधिवत् शुभांरभ गौमाता की पूजा के साथ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतिया व अश्व नृत्य दिखाया गया, मेले में थारपारकर नस्ल के गौसंवर्धन की सफलता के बाद एक और कीर्तिमान विश्व प्रसिद्ध दुर्लभ एवं दिव्य गुणों से युक्त पुंगनुरू नस्ल की छोटी गाय प्रांगण में विशेष रहीं। जिसने आमजन का मन मोह लिया। इससे पहले समारोह में आये हुये अतिथियों का माला व साफा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग पाली के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार ने इस बारे में भूमिका को रखा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर मेला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह,मेला मजिस्ट्रेट व उपखंड अधिकारी सुमेरपुर कालूराम कुम्हार पुलिस उपाधीक्षक तहसीलदार हिमांशु कच्छावा, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया संत महेन्द्रगिरी महाराज रतन देवासी पूनम सिंह पशुपालन विभाग जोधपुर के उच्चाधिकारी, पाली के महेन्द्र पंवार व अन्य विभागों के अधिकारी, कार्मिक आमजन मौजूद रहे। इस अवसर पर पशुपालक मेले में विभिन्न प्रजातियों की गाय बकरीयां घोडे भैंस भेड़ ऊट आदि के साथ मौजूद रहे।
*14 से 17 तक के आयोजन*
शनिवार को सफेद पर्ची, अश्व व उष्ट्र, रस्साकशी, साफा, मुंछ गोडवाड केसरी गोडवाड सुन्दरी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें। इसी प्रकार 15 फरवरी को मारवाड़ी अश्व प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 16 फरवरी को गाय भेंस ऊष्ट्र भेड एवं बकरी प्रतियोगिता तथा सांय 7 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। आज से 17 फरवरी तक पुंगनूर गिर, कांकरेज, थार एवं संकर नस्ल के श्रेष्ठ नस्लो की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। पशु मेले के अंतिम दिवस 17 फरवरी को पारितोषित वितरण के साथ मेले का समापन होगा।