विद्यालय में सीखा गया सबक भविष्य में उपयोगी साबित होगा : कुसुम लोढ़ा 

विद्यालय में सीखा गया सबक भविष्य में उपयोगी साबित होगा : कुसुम लोढ़ा 

रा.उ.मा. वि. नं. 1 का वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां 12वीं के छात्रों को दी गई विदाई

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। विद्यालय में सीखा गया सबक भविष्य में उपयोगी साबित होगा उक्त उद्गार सीरवी किसान छात्रावास में आयोजित रा.उ.मा. वि. नं. 1 सोजत के वार्षिकोत्सव समारोह में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भामाशाह कुसुम लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने कार्य के प्रति समर्पण निष्ठा और निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या वीणा यादव ने विद्यालय की समीक्षा रिपोर्ट पेश की और कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि यूसीईओ प्रथम स्वरूप सिंह उदावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवीय रिश्तों को बनाएं और सच्चा इंसान बने। विशिष्ट अतिथि शारीरिक शिक्षक संघ जिला पाली संरक्षक व एसडीएमसी  अध्यक्ष सत्तूसिंह भाटी ने कहा कि बच्चों आपने साल भर जो कुछ भी सीख उसे सकारात्मक सोच के साथ फलीभूत करने का समय है परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपना, अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में सीरवी किसान छात्रावास के संचालक छेलाराम सीरवी, वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही, प्रधानाचार्य श्यामलाल टांक, व्याख्याता गणपतलाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण के साथ ही कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर विदाई दी गई। इस अवसर पर  रामकिशोर राठौड़, गोविन्द राम, विरेन्द्र‌सिंह दुर्गाराम, रजनीश ओझा, राजीव, पुष्पा मेवाडा, मधुबाला, मधु भारती, भारती, ओमप्रकाश आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सरस संचालन गोविन्द राम एवं हनुवंत सिंह बारहठ ने किया।