वैष्णव परिवार के विवाह समारोह में शामिल हुए कुंदन सिंह पंवार, रेल मंत्री के भाई आनंद वैष्णव से हुई आत्मीय मुलाकात

Omprkash chief editor

पाली। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला संयोजक कुंदन सिंह पंवार पाली स्थित लक्ष्मी गार्डन में आयोजित वैष्णव परिवार के शुभ विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने आत्मीय मित्र श्री किरण दास वैष्णव के सुपुत्र के विवाह समारोह में शिरकत कर नवविवाहित वर-वधू को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के छोटे भाई श्री आनंद वैष्णव से सपरिवार आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक संबंधों एवं आपसी आत्मीयता के बीच यादगार पल साझा किए गए।

इस अवसर पर वैष्णव परिवार के दामाद श्री कमलेश कुमार वैष्णव, महादेव गिफ्ट कलेक्शन, सोजत रोड सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कुंदन सिंह पंवार ने नवदंपती के सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि विवाह जैसे मांगलिक आयोजन परिवारों और समाज के बीच प्रेम, विश्वास एवं आत्मीय संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।

समारोह का माहौल पारिवारिक उल्लास, आत्मीयता एवं शुभकामनाओं से सराबोर रहा।