एक बेटी की फिल्म ने दुनिया में बढ़ाया भारत और उत्तराखंड का मान , क्या अब मिलेगा अपनी सरकार से सम्मान ?
ग्राम ताल की बेटी अंकिता गुसाईं को IDFA का अंतरराष्ट्रीय Special Mention, अब उत्तराखंड की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी उम्मीद
नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से बढ़ाया देवभूमि का मान, माता-पिता कर रहे हैं बेटी की घर वापसी का इंतजार, ग्राम ताल से लेकर पूरे उत्तराखंड की निगाहें अपनी बेटी पर।
दिनांक: 26 नवंबर 2026
स्थान: ग्राम ताल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड। रिपोर्ट :सुरेन्द्र सिंह संवाददाता THE BHASWAR TIMES
उत्तराखंड की धरती की बेटी अंकिता गुसाईं ने अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के प्रतिष्ठित मंच IDFA नीदरलैंड में अपनी फिल्म Six Weeks, 3 Days and All the Years Before के माध्यम से प्रदेश का और भारत का नाम रोशन किया है। उनकी फिल्म को Short Documentary Competition में अंतरराष्ट्रीय Special Mention से सम्मानित किया गया है।
यह उपलब्धि केवल एक फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि उत्तराखंड के एक छोटे से गांव ग्राम ताल की कहानी का अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना भी है। पंद्रह देशों की फिल्मों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली इस फिल्म ने पहाड़ की प्रतिभा और यहां के जीवन को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।
पिता सुरेंद्र सिंह गुसाईं फिल्म के मुख्य नायक, वन पंचायत के सरपंच भी हैं
इस फिल्म में अंकिता के पिता सुरेंद्र सिंह गुसाईं मुख्य नायक के रूप में दिखाई देते हैं। वे ग्राम ताल में वन पंचायत के सरपंच भी हैं। पहाड़ के ग्रामीण जीवन, पारिवारिक संवेदनाओं और पिता-बेटी के रिश्ते को फिल्म में विशेष स्थान मिला है।
एक ओर पिता सुरेंद्र सिंह गुसाईं गांव में सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई है। यह एक परिवार की उपलब्धि के साथ-साथ पहाड़ के ग्रामीण परिवेश के लिए भी गौरव का विषय है।
नीदरलैंड से बेटी की वापसी का इंतजार कर रहे माता-पिता, ग्राम ताल में स्वागत की तैयारियों जैसा उत्साह
अंकिता गुसाईं के माता-पिता इन दिनों नीदरलैंड से अपनी बेटी के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। जिस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है, उसकी घर वापसी को लेकर ग्राम ताल में विशेष उत्साह और भावनात्मक माहौल है।
माता-पिता की आंखें अपनी बेटी के इंतजार में हैं। गांव की मिट्टी अपनी बेटी का स्वागत करने को आतुर है।
आज यह कहना गलत नहीं होगा कि ग्राम ताल ही नहीं, पूरा उत्तराखंड अपनी बेटी के लौटने की प्रतीक्षा कर रहा है।
अब भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के संज्ञान का इंतजार
अंकिता गुसाईं की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि को देखते हुए उनके पिता सुरेंद्र सिंह गुसाईं द्वारा जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड को संबोधित पत्र के माध्यम से इस उपलब्धि को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पत्र के माध्यम से अपेक्षा की गई है कि भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली इस बेटी की उपलब्धि का संज्ञान लें तथा उसे उचित पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन देने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं।
अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल के माध्यम से यह विषय शासन तक पहुंचने के बाद भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार इस उपलब्धि पर क्या संज्ञान लेती हैं।
गायवाले हनुमान और Divya Darshan YouTube चैनल का भी विशेष जुड़ाव
सुरेंद्र सिंह गुसाईं के अपने डिजिटल मंच गायवाले हनुमान और Divya Darshan YouTube चैनल भी हैं। इन चैनलों के माध्यम से आध्यात्मिकता, हनुमान भक्ति, गौसेवा, भारतीय संस्कृति और उत्तराखंड की परंपराओं से जुड़े विषय लोगों तक पहुंचाए जाते रहे हैं।
इस परिवार का जुड़ाव अपनी मिट्टी, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से भी गहरा रहा है।
उत्तराखंड की बेटी के लिए सम्मान और प्रोत्साहन की अपेक्षा
अंकिता गुसाईं की यह उपलब्धि उत्तराखंड की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं और अपनी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचती हैं।
आज जरूरत है कि ऐसी प्रतिभाओं को प्रदेश और देश में उचित पहचान मिले, ताकि पहाड़ की नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ने का अवसर और प्रोत्साहन मिल सके।
ग्राम ताल इंतजार में है... माता-पिता इंतजार में हैं... और उत्तराखंड पलकें बिछाए अपनी बेटी की घर वापसी का इंतजार कर रहा है।
स्वागत है अंकिता! अपनी देवभूमि में लौटकर आओ। तुम्हारी यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड का गौरव है