धर्मगुरु दीवान माधोसिंह का मिला सानिध्य, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागतReligious leader Diwan Madho Singh was present the citizens gave a grand welcome

धर्मगुरु दीवान माधोसिंह का मिला सानिध्य, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागतReligious leader Diwan Madho Singh was present the citizens gave a grand welcome

धर्मगुरु दीवान माधोसिंह का मिला सानिध्य, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । धर्मगुरु व सोजत विधानसभा के पांच बार विधायक रहे दीवान माधोसिंह के सोजत आगमन पर शहर में खुशी की लहर छा गई। लंबे समय बाद सोजत पहुंचे दीवान साहब का शहरवासियों ने पलक-पांवड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया।

दीवान माधोसिंह अपने पुराने मित्र स्वर्गीय साबिर खान के पुत्र बिलाल खान व पुत्री परवीन बानो की शादी में शिरकत करने सोजत आए थे। शादी समारोह में पहुंचते ही उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और दोनों परिवारों को बधाई दी। उन्होंने स्वर्गीय साबिर खान को याद करते हुए कहा कि साबिर खान से उनका पुराना और आत्मीय रिश्ता था।

उनके आगमन की खबर मिलते ही पुराने कार्यकर्ता, समर्थक और शहर के गणमान्य लोग उनसे मिलने पहुंच गए। उनका साफा पहनाकर अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

इस दौरान दीवान माधोसिंह पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर गदगद हो गए। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से हाल-चाल पूछा, पुरानी यादें ताजा कीं और सभी को अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया।

*ये गणमान्य जन रहे उपस्थित*

इस अवसर पर मोहन काकू, गजेंद्र सोनी, यासीन छिपा, साजिद टाक, शायर-कवि अब्दुल समद राही, भरत सिंह, सद्दाम खान, गयूर कुरैशी, डॉ. रशीद गौरी, एडवोकेट मुजीबुर्रहमान, लियाकत कुरैशी, कय्यूम कुरैशी, ठेकेदार अकरम खान आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

दीवान साहब ने शहरवासियों से मिलकर सोजत के विकास, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सोजत की जनता का प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

शादी समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने दीवान माधोसिंह के साथ फोटो खिंचवाए और उनके साथ बिताए पलों को यादगार बनाया।