सोजत की प्रगति पुरुषवाणी ने बिखेरी पुष्कर मेले में सुरलहरिया

सोजत की प्रगति पुरुषवाणी ने बिखेरी पुष्कर मेले में सुरलहरिया

सोजत की प्रगति पुरुषवाणी ने बिखेरी पुष्कर मेले में सुरलहरिया

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। असाधारण प्रतिभा की धनी बालिका प्रगति पुरुषवाणी देश-प्रदेश के नगरों, महानगरों में अपनी प्रतिभा का डंका बजवा रही है। सोशल मीडिया पर अभी तक इसके 2 मिलियन व्यूज देखे जा चुके हैं।

हाल ही में पुष्कर मेले में प्रगति ने मंच से राजस्थानी गीतो "तालरिया मगरिया रे..... जयपुर पुष्कर री महिमा... राजस्थानी गीतो, भजनो, देशभक्ति गीतो के माध्यम से धुम मचा कर सुरलहरिया बिखेरने वाली प्रगति बागेश्वर बाबा के मंच से एवं राजस्थानी गीतो की स्वर कोकिला सीमा मिश्रा सहित जगत पिता ब्रह्माजी की नगरी पुष्कर एवं कई मंचों से अपनी प्रस्तुतिया देकर वाहवाही लुट चुकी है। बालिका को प्रोत्साहित करने वाले माता-पिता

नीतू एवं दिलीप पुरुषवाणी के प्रयासों से बालिका के भजनों के दो एलबम निकल चुके है। मेहंदी नगरी में प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाली सामाजिक संस्था अभिनव कला मंच की प्रेरणा से कला के क्षेत्र में आगे बढ़‌ने वाली इस बालिका को गणतंत्र दिवस पर उपखण्ड स्तर पर सोजत में सम्मानित किया जा चुका है। विधायक श्रीमती शोभा चौहान पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे चेयरमेन श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास, सचिव चेतन व्यास ,भामाशाह अनोप सिंह लखावत, पेशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, एडवोकेट ईश्वर दास पुरुषवाणी, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, फौजी अशोक सेन, डॉ रशीद गौरी, डॉ रामस्वरूप भटनागर, विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी, समाजसेवी किरण प्रजापत, भारत विकास परिषद् अध्यक्ष देवीलाल सांखला, हितेन्द्र व्यास, गंगाराम परिहार, महेन्द्र परिहार, भूमिका, दिपिका, दिव्या परिहार ने बालिका की बहुमुखी प्रतिभा को सोजत के लिए गौरव की संज्ञा दी है।