7 से 9 मार्च तक़ राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेला*

7 से 9 मार्च तक़ राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेला*

*7 से 9 मार्च तक जयनारायण व्यास टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेला*

*- 10 राज्यों के 750 लोक कलाकारों का होगा संगम, दो चरणों में खुले मंच पर प्रस्तुति*

जोधपुर 21 फरवरी। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से 7 से 9 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय स्तरीय लोकानुरंजन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जयनारायण व्यास टाउन हॉल में आयोजित होगा। इस वर्ष मेले में लीक से हटकर नूतन एवं अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं जिससे दर्शकों को एक नई सांस्कृतिक अनुभूति प्राप्त होगी।

अकादमी सचिव श्रीमती गोमती शर्मा ने बताया कि इस बार कुछ अलग करने की सोच के साथ आयोजन में विशेष प्रयोग किए जा रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से 10 राज्यों के लगभग 750 लोक कलाकार इस मेले में भाग लेंगे जो लोक संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।

नए प्रयोग के तहत प्रस्तुतियां दो चरणों में आयोजित होंगी और दोनों ही खुले मंच पर होंगी। प्रथम चरण शाम 5 बजे प्रारंभ होगा जिसके लिए 10 अलग-अलग मंच बनाए जाएंगे। 

 द्वितीय चरण शाम 7 बजे मुक्ताकाश के नीचे एक विशाल मंच पर आयोजित होगा, जिसे इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि दर्शक एक ही स्थान से सभी प्रस्तुतियों का आनंद ले सकें।

उन्होंने बताया कि राजस्थान उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मध्य प्रदेश हरियाणा पंजाब छत्तीसगढ़ गोवा एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार अपनी लोक कला की छटा बिखेरेंगे।

कार्यक्रम संयोजक रमेश कंदोई ने बताया कि मेले के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।