पीएम श्री राउमावि सोजत सिटी की एसडीएमसी कमेटी में विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

पीएम श्री राउमावि सोजत सिटी की एसडीएमसी कमेटी में विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

पीएम श्री राउमावि सोजत सिटी की एसडीएमसी कमेटी में विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

लालचंद मोयल और पुष्पत राज मुणोत को मिली जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत सिटी में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास को और मजबूत करने के लिए एसडीएमसी (स्कूल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट कमेटी) में विधायक प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया है। विधायक द्वारा पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल व समाजसेवी पुष्पत राज मुणोत का मनोनयन किया गया है। विद्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि विधायक प्रतिनिधियों के मनोनयन से पीएम श्री विद्यालय सोजत सिटी में चल रहे विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा अभिभावकों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान भी समय पर हो सकेगा। मनोनयन पर दोनों प्रतिनिधियों को विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।