गृह रक्षा विभाग में प्रशिक्षण हेतू संशोधित नए कानून आपराधिक कानूनों का पाठ्यक्रम

गृह रक्षा विभाग में प्रशिक्षण हेतू संशोधित नए कानून आपराधिक कानूनों का पाठ्यक्रम
दौसा। गृह रक्षा विभाग में प्रशिक्षण हेतू संशोधित नए कानून आपराधिक कानूनों का पाठ्यक्रम जारी किया गया है। आपराधिक कानून विशेष कर व भारतीय दंड संहिता एवं आपराधिक प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की व्यापक समीक्षा पश्चात उन्हें वर्तमान समय की जरूरतों और आंकाक्षाओं अनुसार संशोधित कर केंद्र सरकार की अधिसूचना अनुसार आईपीसी व सीआरपीसी भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर 1 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण देश में भारतीय न्याय संहिता 2023 व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए है। इसी क्रम में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) व आपराधिक प्रक्रिया संहिता ( सीआरपीसी ) भारतीय साक्ष्य अधिनियम में हुए अहम बदलावों के सम्बन्ध में गृह रक्षा विभाग के कार्मिकों और होमगार्ड स्वयंसेवकों को पुलिस के साथ ड्यूटी करने में सहायक होने वाली धाराओं का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। नए कानूनों की तैयार की गई बुकलेट में भारतीय दंड संहिता व आपराधिक प्रक्रिया संहिता में हुए संशोधन के सम्बन्ध में गृह रक्षा विभाग के स्थाई स्टाफ व होमगार्ड स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव एवं उनकों कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने और आवश्यक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सहित विभाग में प्रत्येक स्तर पर क्रियान्वित किए जाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। जिससे स्थाई स्टाफ व होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर ज्ञानवर्धन किया जा सकें। बता दे कि एनसीआरबी ने एक मोबाइल ऐप "आपराधिक कानूनों का एनसीआरबी संकलन" भी जारी किया है। जिसमें भारतीय न्याय संहिता व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए आपराधिक कानूनों को संकलित किया है। यह ऐप "गूगल प्ले स्टोर" के साथ-साथ "ऐप्पल ऐप स्टोर" पर भी उपलब्ध है। ऐप के डेस्कटॉप संस्करण को एनसीआरबी वेबसाइट ncrb.gov.in व M.H.A वेबसाइट mha.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर आसानी से पठन किया जा सकता हैं।