राव कुंपाजी की मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई।
राव कुंपाजी की मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई।
THE BHASWAR TIMES NEWS
report by parkash chandara siriyari
राणावास /गोविंद राजपूत शिक्षण संस्थान में वीर शिरोमणी राव कुंपाजी महाराज की मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। वीर शिरोमणी राव कुंपाजी स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कुंपाजी को मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ श्री श्री 1008श्री मेहेंद्रानंद गिरी महाराज ,कृष्ण धाम गुड़ा मंगलियान के संत सानिध्य में मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाली विधायक पुस्पेंद्र सिंह राणावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 500साल पहले अदम्य साहस,पराक्रम एवम बलिदान का को अध्याय कुंपाजी ने लिखा था ,जो सदियों तक विश्व मानवता को प्रेरित करता है।विशिष्ठ अतिथि शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने कहा कि राव कुपाजी ने गिरी सुमेल के युद्ध में अपने शौर्य साहस और बलिदान का परिचय दिया ,आगे बताया कि समाज के महापुरुषों के नाम से महाविद्यालय और स्कूल का नाम करण करना चाहिए। पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर में संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए और समाज में सदैव एक दूसरे का सहयोग कर आगे बढ़ने में मदद करें और कहा कि। शेरशाह ने कहा की मुट्ठी भर बाजरे के लिए में हिंदुस्तान की बादशाहत को देता। इस से पहले समाज के प्रबुधजनों ने राव कुंपाजी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्थान के अध्यक्ष छैल सिंह मेवी ने बताया कि कार्यक्रम समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों,राजकीय सेवा में चयनितो और खेल के क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में मूर्ति निर्माण में प्रमुख सहयोग करने वाले भामाशाह समाज सेवी भंवर सिंह मंडली ,तेज सिंह निंबली,सहित समाज के 51भामाशाह का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में विसन सिंह झुपेलाव,विरेंद्र सिंह खारची, समुंद्र सिंह अकड़वास, छैल सिंह दुठारिया ,प्रताप सिंह जी बिटिया,गजेंद्र सिंह ,भगवत सिंह बगड़ी,सहित आदि ने संबोधित किया,कार्यक्रम में समाज के प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्तीथ रहे। इस मौके पर जसवंत सिंह,प्रमोद सिंह,गोविंद नारायण सिंह,महेंद्र सिंह,भंवर सिंह, गोप सिंह,चद्रेशपाल सिंह ,ईश्वर सिंह सहित समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे मंच संचालन भंवर सिंह और रिपुदमन सिंह ग ने किया