कार चोर गिरफ्तार

कार चोर गिरफ्तार

 सुमेरपुर /शातिर अभयस्त मुलजिम हितेश कुमार ईको वाहन चोरी करने का है मुलजिम हितेश कुमार के कब्जे से अब तक दो ईको कार बरामद की गईं

  निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना सुमेरपुर जिला सवाई सिंह राठौड ने बताया 23 जनवरी 2026 की रात्री में पुलिस थाना सुमेरपुर के हल्का क्षेत्र मालीयों का बास" में मकान के बारह खडी ईको कार चोरी की घटना होने पर चोरी को सरसब्ज करने एवं घटना में सरीक वाछित अज्ञात मुलजिमान की धरपकड़ हेतु थानाधिकारी सवाई सिंह राठौड नि.पु. पुलिस थाना सुमेरपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के अडौस पडौस के सीसीटीवी कैमरे चैक कर गाडी के जाने के रूट के सीसीटीवी फुटेज सूचना संकलन तकनीकी सहायता से प्रकरण संख्या 38/2026 23 जनवरी 2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना सुमेरपुर में मुलजिम हितेश पुत्र सोनाराम निवासी भैसवाडा पुलिस थाना आहोर जिला जालोर हाल शीतला चौक सुमेरपुर को गिरफतार किया जाकर मुलजिम के कब्जे चोरी की ईको कार को जप्त किया गया।

मुलजिम हितेश कुमार ने दौराने पीसी रिमाण्ड पर एक ईको कार नम्बर जीजे 02 सीजी 5442 को 18 दिसंबर 2025 की मध्य रात्री को सिद्यपुर जिला पाटन गुजरात से चोरी करने की वारदात स्वीकार करने पर चोरी के वाहन ईको कार को धारा 106 बीएनएस के तहत जप्त किया जाकर संबंधित पुलिस थाना को सूचित किया गया। जिसका प्रकरण संख्या 1406/2025 सिद्यपुर में पंजीकृत हैँ.