महाराज अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा निकली


महाराज अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की शोभायात्रा का नगर निगम परिवार ने किया भव्य स्वागत
पाली 11 अक्टूबर महाराज अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का सर्राफा बाजार में नगर निगम परिवार की ओर से पुष्पवर्षा कर आत्मीयता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर नमिता विकास बुबकिया ने समाज के इस गौरवमयी आयोजन की सराहना करते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
नगर निगम परिवार ने महाराज अग्रसेन जी के आदर्शों एवं शिक्षाओं का स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार सदैव समाज कल्याण, समानता, सहयोग और जनसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।इस अवसर अनेक पार्षद व निगम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।