प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025 के लिए आवेदन 20 अक्टूबर 2025 तक
प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025 के लिए आवेदन 20 अक्टूबर 2025 तक
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
शिवगंज। मुस्लिम सिलावट सेवा समिति द्वारा आयोजित
प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025 के लिए
छात्रों से दस्तावेज़ आमंत्रित किए जा रहे हैं।
जिसकी समापन (Closing Date): 20 अक्टूबर 2025 रखी गई है। उसके पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
अतः सभी छात्र एवं अभिभावकगण से विनम्र निवेदन है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज सर्टिफिकेट के साथ आधार कार्ड को भी संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के तहत जमा करवा सकते हैं ।
जिन युवाओं ने कला, खेल और साहित्य में उत्कृष्ट उपलब्धि एवं डिग्री हासिल की है वे अपनी उपलब्धियां के बारे में संक्षिप्त में विवरण लिखकर दस्तावेज के साथ संलग्न कर भेजें। ताकि आपकी उपलब्धियों की मंच के माध्यम से सही तरीके से व्याख्या की जाए।
आप किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर अपने डॉक्यूमेंट जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु समिति के पदाधिकारियों से संपर्क करें।