बेटियों ने खेल में दिखाया दम जूनियर से सीनियर तक जीते मेडल
Daughters,showed,their,strength,sports,won,medals,from,junior,senior
बेटियों ने खेल में दिखाया दम जूनियर से सीनियर तक जीते मेडल
दौसा। जिले के खेल इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है। खेलो इंडिया अस्मिता के तहत पहली बार सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन राजेश पायलट स्टेडियम दौसा में हुआ, जहां विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार टिक्कीवाल, सचिव राजस्थान सॉफ्ट टेनिस रहे। संयोजक इंद्रप्रकाश टिक्कीवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार सैनी रहे। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी कजोड़ मल वर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रमाशंकर शर्मा (मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), विजय कुमार मीणा, भगवती बंसल, आनंद शर्मा एवं आशा गुर्जर मौजूद रहे।
जिला खेल अधिकारी वर्मा ने बालिकाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि टिक्कीवाल ने कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ जीवन को नई दिशा देते हैं।
प्रतियोगिता में जिला खेल प्रभारी हीरा लाल महावर, कपिल प्रजापत, बुद्धिप्रकाश महावर, सुनील प्रजापत, दिनेश बंजारा, अश्विनी महावर व निशा महावर का सहयोग रहा। अंतर्राष्ट्रीय रेफरी मुकुल चौधरी व हार्दिक सैनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विजेता एक नजर में -
जूनियर में सुषमा योगी प्रथम, राधिका शर्मा द्वितीय, चंचल पांचाल व खुशबू महावर तृतीय। सब-जूनियर में तेजस्वी जांगिड़ प्रथम, इशिका मीना द्वितीय, जानवी जोनल व काजू मीणा तृतीय। सीनियर महिला वर्ग में मनीष गुर्जर प्रथम, मनीषा बैरवा द्वितीय तथा रचना मीना व छवि महावर तृतीय स्थान पर रहीं।