हॉट मिक्स प्लांट का मामला एक नए मोड़ पर झंगरोली ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल

हॉट मिक्स प्लांट का मामला एक नए मोड़ पर झंगरोली ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल 

रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह संवाददाता THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND

दिनांक 25 सितंबर 2026 

पिछले कई दिनों से हॉट मिक्स प्लांट झंगरोली ताल ग्राम का मामला सुर्खियों में आ रखा है। क्योंकि कई सालों से यहाँ पर यह प्लांट चल रहा है , बात तब गहराई जब ग्राम वासियों को यह पता चला कि कुछ ग्रामीण जो 11 व्यक्ति हॉट मिक्स प्लांट के साथ अनुबंध कर रहे थे और श्री भैरव सिंह पाबौ निवासी जो ग्राम ताल के ही है इस कार्य को कर रहे हैं, वन पंचायत सरपंच श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं के पास ग्राम वासियों ने कई बार अनुरोध किया कि आप झंगरोली के सरपंच हो इस मसले को हल करो ,तथा जैसे पहिले हॉट मिक्स प्लांट का किराया ग्राम पंचायत ताल में जमा होता था ,उसी तरह होना चाहिए नहीं तो इस हॉट मिक्स प्लांट को यहाँ से हटा दिया जाए । वन पंचायत सरपंच श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं ने फिर जिलाधिकारी महोदया श्रीमती स्वाती एस भदोरीया आई ए एस  से ग्रामवासियों के साथ मुलाकात की ,और इस प्रकरण की पूरी जांच करवाने के लिए आवेदन किया । 

दिनांक 24 सितंबर 2026 को खनन विभाग अधिकारी,राजस्व अधिकारी एवम कानूनगो साहब मौके पर पहुचे । पूरी पंचायत मौके पर आई ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी गुसाईं ,भूतपूर्व प्रधान श्री बीरबल सिंह गुसाईं ,भूतपूर्व प्रधान श्री मुकेश कुमार ,वन पंचायत सरपंच झगरोली श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं ,श्री हर्षवर्धन सिंह गुसाईं ,उप प्रधान श्री योगेंद्र सिंह गुसाईं ,श्री भैरव सिंह गुसाईं ,श्री रामरतन सिंह गुसाईं ,श्री उमेद सिंह गुसाईं,श्री रेवत सिंह गुसाई ,श्री हरेन्द्र सिंह गुसाईं ,श्री पुरुषोत्तम सिंह गुसाईं,श्री चंद्रमोहन सिंह गुसाईं ,श्री उत्तम सिंह भण्डारी ,श्री बेलम  सिंह भण्डारी,श्री सुखदेव सिंह भण्डारी ,श्री सुमन सिंह गुसाईं,श्री केशव सिंह गुसाईं ,श्री धीरेन्द्र सिंह गुसाईं , श्री सुरेश सिंह गुसाईं ,श्री सौकार सिंह गुसाईं ,श्री अनुज सिंह गुसाईं,श्री राजेन्द्र सिंह गुसाईं ,श्री अर्जुन सिंह गुसाईं ,श्री ताजबर सिंह गुसाईं ,श्री नवीन सिंह गुसाईं,श्री पंकु गुसाईं ,श्री दिवाकर सिंह गुसाईं ,श्री रवींद्र सिंह गुसाईं ,श्री सुरेन्द्र सिंह ,श्री टीका गुसाईं ,श्री विजय सिंह गुसाईं,श्री क्रपाल सिंह गुसाईं,श्री अवतार सिंह गुसाईं  तथा ग्राम की कई महिलायें मौके पर उपस्थित थी । 

अंत में निसकर्ष यह निकला कि बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के यह प्लांट नहीं चल सकता है ,क्योंकि इस प्लांट के कई मालिक बदल चुके हैं ,और यह जमीन कई हिस्सेदारों की है पूरे झंगरोली क्षेत्र के 251 मालिक हैं केवल 11 ब्यक्ति मालिक नहीं हैं । ग्रामवासियों ने बांटी मिठाई लगे श्री गायवाले हनुमान जी के जयकारे ।