हॉट मिक्स प्लांट झंगरोली ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल का मामला और गहराया

हॉट मिक्स प्लांट झंगरोली ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल का मामला और गहराया 

रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह संवाददाता THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND

दिनांक 22 सितंबर 2026 

19 तारीख को जो घटना हॉट मिक्स प्लांट पर हुवी यानि प्लांट का जो ताला सील लगाई गई थी वह तोड़ी गई बिना प्रसासन की अनुमति के बगैर इस प्रकरण में मुख्य भूमिका भैरव सिंह गुसाई जो पाबौ में निवास करता है उनकी है प्लांट के सुपरवाइजर मोहित और उसकी टीम का था। मौके से ही खनन विभाग को सूचित कर दिया गया था और जिलाधिकारी कार्यालय को भी सूचना दी गई थी । मौके पर भैरव सिंह पुलिस इंचार्ज और एक दरोगा लेकर आया था । इस प्लांट के ऊपर भूमि मालिकों के साथ विवाद होने से मामला और गहरा गया है। 

जिलाधिकारी कार्यालय से जब सूचना मिली कि इस संबंध में ग्रामवासी सोमबार को दिनांक 21 सितंबर 2026 को जनता दरबार में मिल सकते हैं ,तो ग्राम ताल के सम्मानित ब्यक्ति श्री बीरबल सिंह भूत पूर्व ग्राम प्रधान ,श्री हर्षवर्धन सिंह गुसाईं,श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं वन पंचायत सरपंच ,श्री अनुज सिंह गुसाईं,श्री रेवत सिंह गुसाईं जिलाधिकारी महोदया से मिलने गए और इस मामले की पूरी जानकारी जिलाधिकारी को एक पत्र द्वारा दी गई । उसके बाद खनन विभाग के उच्च अधिकारी से भी भास्वर टाइम्स के संवाददाता श्री सुरेन्द्र सिंह ने बात की जिसमें अनुबंध के बारे में बातचीत की गई । मरे हुवे ब्यक्तियों के बारे में अधिकारी को बताया गया है ,क्योंकि जो अनुबंध विभाग के पास है उसमें मरे हुवे व्यक्तियों का नाम लिखा है जो कई साल पहिले मर चुके हैं , और उनकी जगह किसी और ने हस्ताक्षर किए हैं। क्या यह बैध है? इस बात पर बात की गई ,भूमि के बारे में भी बात हुवी कि इस स्थान में जहां प्लांट लगा उसके कई मालिक हैं , केवक 11 ब्यक्तियों की ही वह जमीन नहीं है,उसकी पूरी जांच की जाए। 

जिलाधिकारी महोदया से इस प्रकरण की गंभीरता को बताया गया है तथा खनन विभाग के संयुक्त निदेशक के पत्र का हवाला देते हुवे उसकी शर्त नंबर 2 के मुताविक बिवाद की स्तिथि में अनुमति रद्द करने की बात की गई।