अवैध हथियार व भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ बरामद 6गिरफ्तार

अवैध हथियार व  भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ बरामद 6गिरफ्तार

* 90 करोड़ रूपये की अर्न्तराष्ट्रीय कीमत की भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एमडी व एम.डी बनाने के यन्त्र जब्त व 01 पिस्टल एक मैंगजीन 09 जिन्दा कारतुस भरी हुई व एक खाली मैंगजीन बरामद

 जोधपुर के बालेसर क्षेत्र से नशे की बड़ी फैक्ट्री पकड़ी हैं साथ कुल 6 मुलजिम दस्तयाब कर 2 क्रेटा वाहन जब्त किए गए ।

ए.एन.टी.एफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के मार्गदर्शन औरअतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन मे कारवाईयों का सिलसिला अनवरत जारी है। एएनटीएफ चौकी व मुख्यालय टीम ने राजस्थान मे नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुये ऑपरेशन विषप्राण चलाकर राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री से करीब 176.62 किलोग्राम एम.डी व 112 किलोग्राम तरल एमडी एसिड पदार्थ व एक पिस्टल 9 जिन्दा कारतूस बरामद व 2 मैंगजीन तथा 2 केटा कार को जब्त किया. कार्यवाही में कुल 06 आरोपियों को दस्तयाब किया है।

 पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ ने कार्यवाही में कार्रवाई के ऑपरेशन विषघ्राण चलाकर जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री से 176.700 किलोग्राम एम.डी व 112 किलोग्राम तरल एमडी एसिड पदार्थ बरामद किया है जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 90 करोड़ है वह कुल 06 आरोपियों को दस्तयाब करने मे बड़ी सफलताए अर्जित की है।

पहाड़ी रास्तों पर जहरीले सांपों के बिलों के बीच 3 किलोमीटर तक क्रोलिंग करते पहुंचे एएनटीएफ के जवान रेतीले व कटीली झाड़ियों के रास्ते से फैक्ट्री तक पहुँचे.

ठण्डी रातो में कान खड़े किये बैठे तस्कर जहाँ पत्ता हिलने की भी अवाज आती थी फिर भी एएनटीएफ टीम ने इस मिशन को सफल किया.

टीम ने दो दिन तक कटीली झाड़ियो मे छुपकर फैक्ट्री में होने वाली संदिग्ध गतिविधियो पर नजर बनाए रखी व जानकारी जुटाती रहीं। टीम ने देखा कि 6 से 8 आदमी इस फैक्ट्री में रहते है वह अवैध मादक पदार्थ बनाते है।

तस्करों ने किया फायर एएनटीएफ टीम पर जवाब मे टीम ने भी किये फायर ताबड़तोड फायरिंग देख आरोपियों के हौसले पस्त हुये.

 टीम ने जब आरोपियों की घेराबन्दी की तो आरोपीयों ने टीम से बचने व भागने के लिए पिस्टल से फायर कर दिया तो टीम ने भी तस्करों को चेतावनी देकर हवाई फायर किया ।

टीम अपराधी हापुराम को ढूंढते ढूंढते पहुंची नशे की बड़ी फैक्ट्री तक पहुंची खेत के प्रवेश द्वार पर दो सफेद रंग की संदिग्ध गाड़ियां खड़ी थी जिनके पास तीन व्यक्ति खड़े थे घर के आसपास के क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तीक्ष्ण गंध आ रही थी।

जिस पर टीम ने मकान के चारो तरफ से घेरा देकर मकान पर दबिश दी इसी दौरान अंदर से दो व्यक्ति भागकर छत पर जाने वाली सीढ़ियों की तरफ भागे व दो व्यक्ति घर से बाहर की तरफ भागे।

 जिस पर टीम ने मकान की छत पर जाने की कोशिश की तो आरोपियों ने छत से फायर करना शुरू कर दिया।

 जिस पर टीम ने काफी समझाइश की आप को चारों तरफ से घेर लिया है आप अपने आप को पुलिस के हवाले कर दो मगर आरोपी पुनः राउण्ड फायर किया जिस पर टीम ने आत्मरक्षा के लिये हवाई फायर किये।

 टीम ने मकान की घेराबन्दी कर सभी आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ के साथ धर दबोचा लिया ।आरोपीयो के कब्जे से एक अवैध हथियार पिस्टल एवं एक 09 जिंदा कारतुस से भरी मैंगजीन एंव एक खाली मैंगजीन को कब्जा लिया।

 इसके साथ ही आरोपियों से 176.700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी.112 किलोग्राम तरल एमडी एसिड पदार्थ3.600 किलोग्राम कास्टिक सोडा 03 नीले ड्रम जिनमें केमिकल तौलने मिथाइल बेंजीन 2 ब्रोमो4मैथिलप्रोपायफेनोन मोनो मिथाइल अमीन एवं हाइड्रोजन पराक्साइड भरा हुआ,एक डीप फ्रिज  दो क्रेटा कार रजि.नं जीजे 06 एलएस 4362 व जीजे 09 बीपी 6429 जप्त किए ।टीम ने आरोपी हापुराम पुत्र गुलाराम जाति विश्नोई (बाना) उम्र 30 साल निवासी धोरीमन्ना जिला बालोत बुधराम पुत्र फुसाराम जाति विश्नोई (गोदारा ) उम्र 22 साल निवासी रोहिला पश्चिम से जिला बाड़मेर नरेंद्र पुत्र देवाराम जाति विश्नोई (बाना) निवासी धोरीमन्ना जिला बालोतरा नरेश पुत्र भीखाराम जाति विश्नोई (खीचड़ ) उम्र 22 साल निवासी गोड़ा धोरीम जिला बालोतरा अजाराम उर्फ अर्जुन पुत्र लूणाराम जाति जाट (खंडोलिया) उम्र 29 साल निवासी बावज थाना बालेसर जिला जोधपुर तथा श्रवण पुत्र आसुराम जाति विश्नोई (ज्यानी) उम्र 20 साल निवासी भेरोड़ी सेड़वा जि बाडमेर को गिरफ्तार किया हैं.