अन्तर्मन का कोलाज मन के भीतर की भावनाओं, पुरानी स्मृतियों,यादों व आन्तरिक विचारों का एक बहुरंगी मिश्रित रूप है : बद्रीलाल मेहरा 'दिव्य'
अन्तर्मन का कोलाज मन के भीतर की भावनाओं, पुरानी स्मृतियों,यादों व आन्तरिक विचारों का एक बहुरंगी मिश्रित रूप है : बद्रीलाल मेहरा 'दिव्य'
कवयित्री आरती शर्मा की प्रथम काव्य-कृति अन्तर्मन का कोलाज का लोकार्पण समारोह आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

कोटा। अंता जिला बारां में हैप्पी रेस्टोरेंट सभागार में आयोजित प्रधानाचार्य व कवयित्री आरती शर्मा की प्रथम काव्य-कृति " अन्तर्मन का कोलाज "का लोकार्पण समारोह में कवि बद्रीलाल मेहरा'दिव्य अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए। दिव्य ने कहा कि 'अन्तर्मन का कोलाज' मन के भीतर की भावनाओं, पुरानी स्मृतियों,यादों व आन्तरिक विचारों का एक बहुरंगी मिश्रित रूप है जिसे एकत्रित कर लेखिका ने विभिन्न विचारों की कविताओं को एक सुन्दर पुस्तक के रूप में एक गुलदस्ता सजाया है जो सराहनीय है। कवि बद्रीलाल दिव्य कहा कि-"प्रथम काव्य कृति को सभी साहित्यकार व सुधि पाठक अवश्य पढ़े तथा अपनी प्रतिक्रिया लेखक को प्रेषित करें ताकि लेखक का मनोबल बढ़ सके और आगे उसकी कृतियाँ सामने आ सके। लोकार्पण के समय मंच आलोचना का नहीं होता । यह समय लेखक का मनोबल बढ़ाने का है।

इस अवसर पर कई साहित्यकार व गणमान्य जन उपस्थित थे। कवयित्री आरती शर्मा की प्रथम काव्य-कृति अन्तर्मन का कोलाज पर सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
