कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
पाली 5 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज पाली जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन मे प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा 13 करोड़ लोगों के नाम काटे है। राहुल गांधी ने देश और मीडिया के सामने इनको वोट चोर साबित किया है। वोट चोरी के ख़िलाफ़ कांग्रेस जन सड़कों पर हैं।
हमारी माँग साफ़ है: ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। एस आई आर को रद्द करें। लोकतंत्र बचाओ।
ज्ञानेश कुमार जाएँगे। और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है, वो भी जायेंगे। ज्ञानेश कूमार इस्तीफा नहीं देते तब तक कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पाली विधायक भीमराज भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञानेश कूमार भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन ने कहा कि (s.i.r) मे करोड़ों लोगों का नाम काटकर वोट चोरी का काम किया। जो सरकार वोट चोरी करके सत्ता में आई है। उसका हटना तय है। इस मौके पर संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, जिला प्रवक्ता रफीक चौहान, अजीज लीडर, साबीर जोया, रमजान भाटी, संजय पंवार, मोहसिन बागवान, अनिल सिंह निम्बाडा, घनश्याम भाटी, भभूताराम दहिया, रमेश गर्ग सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।