सोजत के लाल का कमाल: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में यशवंत चौहान को कांस्य पदक

सोजत के लाल का कमाल: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में यशवंत चौहान को कांस्य पदक

सोजत के लाल का कमाल: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में यशवंत चौहान को कांस्य पदक

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। अलवर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता (14 वर्षीय) में सोजत के होनहार खिलाड़ी यशवंत चौहान ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यशवंत ने 32-34 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालोतरा, अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उन्होंने उदयपुर के खिलाड़ी को 3-2 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसी तरह 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव गहलोत ने भी दमदार प्रदर्शन किया और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टोंक के खिलाड़ी को पराजित किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आज रा.उ.मा.वि. नेहड़ा बेरा सोजत में यशवंत चौहान और गौरव गहलोत का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक आत्माराम चौहान, विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सैनी, उप प्राचार्य अब्दुल सलीम शेख, सुरेश कुमार कच्छवाहा, शंकर लाल, गणकी देवी, रामसिंह राठौड़, मंगलाराम, नीलिमा त्रिपाठी, गरिमा कंवर सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।