पटवारी पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से राजस्व कर्मचारियों में आक्रोश, सांकेतिक धरना दिया
पटवारी पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से राजस्व कर्मचारियों में आक्रोश, सांकेतिक धरना दिया
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। राजकीय कार्य के दौरान पटवारी के साथ मारपीट और गाड़ी से टक्कर मारने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज राजस्थान पटवार संघ, राजस्थान कानूनगो संघ एवं राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा सोजत ने सोमवार को उपखंड कार्यालय के आगे सांकेतिक धरना दिया।

संघ ने उपखंड अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि 04 सितम्बर 2026 को प्रेमसुख पटवारी, झुपेलाव के साथ राजकीय कार्य के दौरान भूपेन्द्र सिंह पुत्र नरपतसिंह राजपूत निवासी झुपेलाव द्वारा मारपीट की गई और रास्ता रोककर गाड़ी से टक्कर मारी गई थी। इस संबंध में पुलिस थाना शिवपुरा में FIR संख्या 137/26 दर्ज करवाई गई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर राजस्व कर्मचारियों द्वारा 07 सितम्बर और 29 सितम्बर को उपखंड अधिकारी सोजत को संयुक्त ज्ञापन दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी नहीं की गई, जिससे पटवार संघ, कानूनगो संघ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी संघ में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन के अनुसार उपखंड अधिकारी एवं थानाधिकारी शिवपुरा द्वारा 03 अक्टूबर 2026 तक आरोपी की गिरफ्तारी का पूर्ण आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज दिनांक तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी के विरोध में आज 05 अक्टूबर 2026 को तीनों संगठनों ने उपखंड कार्यालय के आगे सांकेतिक धरना दिया।

धरने के दौरान पुलिस उपाधीक्षक सोजत ने उपखंड अधिकारी के समक्ष आश्वस्त किया कि आरोपी की गिरफ्तारी आगामी चार दिवस में कर दी जाएगी, जिसके पश्चात धरना स्थगित कर दिया गया।
संघ ने धरना स्थल पर निर्णय लिया है कि अगर आरोपी चार दिवस में गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो संगठन द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 से सम्पूर्ण ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर RI संघ अध्यक्ष नरपतसिंह, सम्पतजी RI, अमरचद, श्यामदास, पटवार संघ अध्यक्ष योगेश मालवीय, जगदीश, भगीरथ, महेन्द्र, सपना, कोमल, उर्वशी, प्रेमसुख, भवानीसिंह, हुकुमसिंह, सुनील, भवानीसिंह AAO, कैलाश, जितेन्द्रसिंह, भुवनेश,हरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।