मीडिय़ाकर्मी लक्षकार के साथ अपहरण कर मारपीट करने की घटना की निंदा दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग

मीडिय़ाकर्मी लक्षकार के साथ अपहरण कर मारपीट करने की घटना की निंदा दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग

मीडिय़ाकर्मी लक्षकार के साथ अपहरण कर मारपीट करने की घटना की निंदा, दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग


आईएफडब्ल्यूजे सोजत शाखा ने सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 


सोजत। इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस (आईएफडब्ल्यूजे) सोजत उपखंड द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम संयुक्त हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी रविप्रकाश को देकर मीडिय़ाकर्मी (जनटीवी) प्रवीण लक्षकार के साथ अपहरण कर मारपीट करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कराने की मांग की है।


उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने ज्ञापन में बताया कि मीडिय़ाकर्मी प्रवीण लक्षकार हार्ट व शुगर मरीज है जो 16 सितम्बर को जैतारण सरकारी अस्पताल से अपनी दवाईयां लेकर निमाज पहुंचने पर असामाजिक तत्त्वों ने उनका अपहरण कर सुनसान जगह पर ले गए तथा वहां उसके साथ बेरहमी से लोहे के पाइप व सरिए से मारपीट की जिससे उनका एक हाथ व पैर फैक्चर हो गया। मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी उतरवाएं गए। उपखंड अध्यक्ष गहलोत ने बताया कि ऐसी घटनाएं प्रदेश को शर्मशार करने वाली घटना है। उन्होंने उक्त घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर कार्यवाही करने की पुरजोर मांग की तथा प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ऐसे मामलों में जीरो टोलरेंस पॉलिसी अपनाने की भी मांग की है। ज्ञापन में उक्त मामलें में ठोस कार्यवाही नहीं करने पर मजबूरन संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन व विरोध प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालो में उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़,  राजेश शर्मा, विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, महासचिव नवनीतराय रुचिर, जिला सचिव अब्दुल समद राही, जिला पदाधिकारी दिव्येश जोशी, ओमप्रकाश चौहान, राकेश भटनागर, डॉ. रशीद गौरी, हरीश गहलोत, महावीर गहलोत, गोविंद गर्ग, अशोक गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, रामस्वरूप भटनागर, गजेंद्र गहलोत, अजय जोशी, मोटाराम बोचावत, भवानीसिंह बागावास, ईस्माइल खां, दिनेश सोलंकी, हितेश भाटी सहित कई मीडिय़ाकर्मी उपस्थित रहे।