दिव्यांगजनों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर का किया स्वागत
दिव्यांगजनों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर का किया स्वागत
The bhaswar times news
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर के चेयरमैन बनने पर क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान दिव्यांगजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के नेतृत्व में सोजत के विकास के साथ दिव्यांग कल्याण के लिए बेहतर कार्य होने की उम्मीद जताई।
स्वागत समारोह में दिव्यांगजनों ने नगर पालिका प्रशासन से दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान, आवश्यक सुविधाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर भीगीरथ राठौड़, शिव प्रसाद सेन, शोभाराम सीरवी, खेताराम सीरवी, नारायणलाल परिहार, नारायणलाल घांची, अशोक घांची, रमेश जी, चैनाराम, ईंटा बाई एवं देवेंद्र राठौड़ सहित कई दिव्यांगजन मौजूद रहे।