विशेष गहन पुनरीक्षण् कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र वितरित

विशेष गहन पुनरीक्षण् कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र वितरित

विशेष गहन पुनरीक्षण् कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र वितरित कर पुन एकत्रित के निर्देश

पाली 26 नवम्बर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर पुन एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंगसिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा परिणना अवधि में जिन निर्वाचकों के परिगणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हुए है उनके लिए बीएलओ पास के निर्वाचकों से पूछताछ के आधार पर अनुपस्थिति, स्थानांतरित मृत्यु डुप्लीकेट जैसे संभावित कारणों का पता कर पहचान उपरांत ऐसे निर्वाचक जिनके नाम इन कारणों के आधार पर ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं हुए है उनकी बूथवार सूचियां प्रत्येक मतदान केन्द्र पर संबंधित पंचायत विकास अधिकारी कार्यालय तहसीलदार कार्यालय एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की सम्पूर्ण निर्वाचक नामावली तथा शहरी क्षेत्रों के नगर पालिका नगर परिषद नगर निगम के संबंधित जोन कार्यालयों व मुख्यालय तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाने के निर्देश प्रदान किए।

------------