विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ का जिला कलक्टर मंत्री द्वारा सम्मानित
पाली 27नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत परिगणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पाली जिले के बीएलओ को मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर एलएन मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मंत्री ने बीएलओ नंदेश कुमार (बाली)रूपसिंह गोयल (पाली)इकबाल मोहम्मद (सुमेरपुर) अंकुश सुधार (सोजत) जवाहरलाल (सोजत) नवीन राजपुरोहित (सोजत) प्रकाशचन्द्र मेवाड़ा (सोजत)ओमप्रकाश विश्नोई (पाली) विक्रम सिंह (पाली) नरसिंहराम (पाली) सुरेन्द्र सिंह (मारवाड़ जंक्शन) सरेन्द्र कुमार लौहार, बाबूलाल मेघवाल (मारवाड़ जंक्शन) हजारीसिंह (मारवाड़ जंक्शन) गिरधारी सिंह (मारवाड़ जंक्शन) रगाराम भटनागर (मारवाड़ जंक्शन) प्रेमसिंह पेमावत (बाली) लालचन्द मीणा (बाली) गोविन्दसिंह सिन्दल (सुमेरपुर) महेश कुमार वैष्णव (सुमेरपुर) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कर पुनरीक्षण प्रक्रिया को गति प्रदान की गई है। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए सभी बीएलओ का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह नोडल अधिकारी (स्वीप) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी जिला स्वीप समन्वयक गजेन्द्र सिंह नारलाई तथा बीएलओ सहायक सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे।